कांग्रेस ने नरेद्र मोदी और बक्सर के सांसद का फूंका पुतला, बीजेपी द्वारा इलेक्ट्रॉल बांड के तहत किए गए भ्रष्टाचार खिलाफ विरोध प्रदर्शन ..

बक्सर : जिले में कांग्रेस द्वारा देश कें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इलेक्ट्रॉल बांड के तहत किए गए भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रदर्शन कर विरोध जताया गया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी जिला अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे ने कहा की भाजापा द्वारा देश के बड़े-बड़े उद्योगपति से इलेक्ट्रोल बॉड के माध्यम से जो चंदा लेकर घोटाला किए हैं। वह देश की जनता को बताने की जरुरत नही समझा। मनोज पाण्डेय द्वारा कहा गया की सरकार देश के बड़े बड़े उद्योगपतियों के लोन माफ कर इलेक्ट्रॉल बांड के तहत चुनिंदा उद्योगपतियों से चंदा उगाहि की है।इसके साथ ही देश की सरकारी संपत्ति बड़ी-बड़ी कंपनियां के हाथों बेच अपने को ताकतवर समझ रही है। डॉ पांडे ने कहा कि यह देश की जनता के साथ बेईमानी है। 2017 /18 से यह लूट भारतीय जनता पाटी सरकार इलेक्ट्रॉल वांड के माध्यम से करती आ रही है। अब जनता इसे सबक सिखाएगी। वही प्रदेश प्रधिनिति डॉ प्रमोद ओझा ने ...