ससुराल से रहस्यमय ढंग से गायब हुई विवाहिता, पिता ने नगर थाना में दर्ज कराई प्रथमिकी..
.jpeg)
बक्सर : शहर के सारीमपुर स्थित ससुराल से विवाहिता रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद विवाहिता कोई अता पता नही लगा। विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर गायब करने की आशंका जताते हुए नगर थाना में प्रथमिकी दर्ज कराई है। साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना में मिली जानकारी के मुताबिक सिकरौल थाना क्षेत्र के अशोक सिंह की पुत्री पुनम कुमारी की शादी सारीमपुर के संजय सिंह के साथ कराई गई थी। शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा दहेज में चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पूनम को ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। बुधवार की सूबह विवाहिता के घर से गायब होने की सूचना मायके वालों को मिली। सूचना मिलते ही मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंच गए। गायब विवाहिता की काफी खोजबीन की।लेकिन विवाहिता का कोई पता नहीं लगा। वही, पता नही लगने पर उसके पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए गायब करने की प्रथमिकी दर्ज कराई है। इस बाबत जनकारी देते हुवे। इस बाबत जनकारी देते हुवे नगर थाना थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि ...