दो मामलों में दो बंदूक व एक देशी कट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, मुरार और डुमरांव थाना का मामला, एक की खोज अब भी जारी..

बक्सर : जिले की पुलिस ने मारपीट और बंदूक दिखा कर धमकी देने वाले दो मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला मुरार थाना क्षेत्र मसर्हिया गांव का है। जहां मसर्हिया गांव निवासी मारकन्डेय सिंह ने आपसी विवाद में फायरिंग करने की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होते ही टीम गठित कर छापेमारी की जा रही थी। इसके बाद कांड में शामिल बबुली सिंह और राम नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक नाली बंदूक और 6 जिंदा कारतूस और 3 खोखा बरामद किया गया। वहीं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने दूसरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि डुमरांव थाना क्षेत्र के जंगली शिव मंदिर के पास से हथियार दिखाकर डराने की शिकायत मिली थी। महुआर गांव निवासी उमाशंकर सिंह ने दो लोगों को अभियुक्त बनाते हुए कृष्णाब्रह्म थाना में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद छापेमारी के दौरान अभियुक्त विश्वास माली जो कि छठिया पोखरा का निवासी है उसे गिरफ्तार किया गया। इसके पास से एक बंदूक एवं एक देशी कट्टा, 7 जिंदा कारतूस और 7 खोखा बरामद किया गया है। इसके अलावा एक युवक की गिरफ्तारी के लिए पु...