22 वर्षो के बाद बक्सर में एक बार फिर किया गया सर्कस का आयोजन,विधि विधान से पूजा कर किया गया शुभारंभ,देश विदेश के कलाकारो ने हैरतअंगेज दिखाए काला..

बक्सर में 22 साल बाद लोगों को सर्कस विलुप्त हो रहा मनोरंज का साधन सर्कस एक बार फिर देखने को मिल रहा है।रविवार की शाम इसका शुभारंभ आईटीआई रोड स्थित मेला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। जिसमें सर्कस के ओनर कुल्लू बाबू और मां अहिल्या एम्यूजमेंट के निदेशक नरेश लश्करी के साथ शहर के गणमन एवं बुद्धिजीवी आदि लोग मौजूद रहे।सर्कस में अफ्रीकन एवं रूसी कलाकारों का हैरतअंगेज करनामें ,मोटरसाइकिल ग्लोब, फ्लाइंग ट्रैफिक ,रिंग डांस ,फायर डांस ,साइकिल रेस, रोलर बैलेंस , फुट बास्केटबॉल, विदेशी डाॅग-शो, फायर डांस, का प्रदर्शन किया गया। साथ ही जोकर के द्वारा हास्य कला का प्रदर्शन अपने आप में अनोखा था।रूसीऔर अफ्रीकन कलाकार के जिमनास्टिक का प्रदर्शन भी लोगो को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। बता दे की इस डिजिटल जमाने की दुनिया में जहां बच्चे मोबाइल,टीवी ,लेपटॉप,कंप्यूटर आदि में खोए रहते है। उनके लिए यह एक अद्भुत नजारा था। सर्कस के माध्यम से मनोरंजन का नया तड़का को देख बच्चे खूब हूटिंग कर रहे थे। अभिभावक भी अपने बच्चो और परिवार के साथ इस विलुप्त हो रहे मनोरंजन के साधन को...