चंदौली थाना की पुलिस ने 3 करोड़ के गांजे की खेप के साथ बक्सर के दो युवक एवं यूपी दो युवक को किया गिरफ्तार..

बक्सर : उत्तर प्रदेश पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां तीन करोड़ मूल्य की गांजे के खेप के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में दो युवक बक्सर के रहने वाले है अन्य दो यूपी के बताए जा रहे है। गांजे की खेप को ये किसी अन्य प्रदेश में सप्लाई करने का रहे थे तभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें धर दबोचा। इसे चंदौली पुलिस एक बड़ी उपलब्धि मान रही है। ये बाते वहां के एएसपी विनय कुमार ने मीडिया वार्ता के दैरान बताई है। मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुछ लोग गांजे की खेप लेकर निकलने वाले है।सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।तभी सिकंदरपुर के समीप एक पिकअप आता दिखाई दिया जब पिकअप रोक कर तलाशी ली तो उसमें तकरीबन 11 क्विंटल 15 किलो गांजा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित बाजार की कीमत 3 करोड़ बताई जा रही है। पिकअप के सवार 3 लोगो को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया वही उनकी निशानदेही पर एक बाईक सवार को भी गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हीरालाल पांडेय ग्राम चुरामनपुर-साहोपारा थाना औद्योगिक व अरविंद पांडेय, नौल...