बक्सर में पहली बार ब्रम्हापुर महोत्सव,डीएम और केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन, भगवान शिव की थीम पर आधारित था ब्रह्मपुर महोत्सव, स्थानीय और बॉलीवुड के कलाकारों ने देर रात तक बिखेरा जलवा..

बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर बीएन उच्च विद्यालय में ब्रह्मपुर महोत्सव का आयोजन में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाता रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल मौजूद रहे। जिनके द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ब्रह्मपुर महोत्सव का थीम भगवान शिव पर आधारित रहा। कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मौका दिया गया। शिव तांडव की प्रस्तुति पर हर हर महादेव के लगे नारे बता दे की जिला प्रशासन ब्रह्मपुर महोत्सव की तैयारियों में पिछले एक हफ्ते से जुटा हुआ था।बुधवार की शाम में प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम रात साढ़े 10 बजे तक चला। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद सिनेमेड इंटरटेनमेंट ग्रुप के द्वारा शिव तांडव की प्रस्तुति की गई।जिसको लेकर लोगो में काफी उत्साह देखा गया।इस दौरान हर हर के महादेव के नारे पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा। वहीं बक्सर जिले के निवासी भोजपुरी लोक गीत के गायक भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा द्वारा एक से बढ़ कर एक प्...