Posts

Showing posts with the label दिव्यांग जनों के बीच सहायक यंत्रों एवं उपकरणों का वितरण किया गया

दिव्यांग जनों के बीच सहायक यंत्रों एवं उपकरणों का किया गया वितरण...

Image
बक्सर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के बीच सहायक यंत्रों एवं उपकरणों का वितरण किया।  उन्होंने कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांग जनों के बीच निशुल्क सहायक यंत्रों एवं उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। वृद्ध एवं दिव्यांगजन समाज की मुख्य कड़ी हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई केंद्रीय योजना चल रही है। इस कड़ी में इन्हें निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।  उन्होंने दिव्यांगजनों से बातचीत की। केंद्रीय योजनाओं के अनुभव बारे में भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे।