राजपुर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित,विरोध में मिले 15 मत और पक्ष में एक मत मिले,नए सिरे से होगा चुनाव...

बक्सर : जिले के राजपुर प्रखंड कार्यालय सभा कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं मत विभाजन के लिए बैठक बुलाई गई थी। प्रखंड परिसर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए मजिस्ट्रेट धर्मवीर भारती, सुधीर मांझी, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलों के द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। सभी पंचायत से पहुंचे पंचायत समिति सदस्यों का पहचान करने के बाद उन्हें सदन में जाने की अनुमति दी गई।समय पर सदन में उपस्थित होने के लिए कई बार प्रहरी द्वारा घोषणा की गयी।इसके बाद सदन की कार्यवाही आरंभ की गयी।कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सिद्धार्थ कुमार के निर्देशन में बैठक आरंभ की गयी। जिसकी अध्यक्षता बीडीसी अलीशेर शाह ने की। बैठक में प्रखंड प्रमुख राधिका देवी एवं उप प्रमुख के खिलाफ दायर किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के बाद मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू की गयी।जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन के पक्ष में 15 मत एवं उप प्रमुख के लिए भी 15 मत पड़े।प्रमुख एवं उप प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इस मत विभाजन के बाद बीडीओ सिद्धार्थ कुमार न...