21फरवरी को बक्सर के डुमरांव में बिस्मिल्लाह खां महोत्सव,ग्जलिस्ट नवेंदु भट्टाचार्य,अल्ताफ राजा के अलावे देश व राज्य और स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
बक्सर जिला प्रशासन डुमरांव में होने वाले बिस्मिल्लाह खां महोत्सव को लेकर तैयारियां में जुटा हुआ है। जिला जन संपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को जिला प्रशासन की ओर से डुमरांव अंतर्गत उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव +2 राज हाई स्कूल में किया जा रहा है। चयनित स्थल पर कार्यक्रम संध्या में वृहद स्तर पर स्थानीय कलाकार, राज्य स्तर के कलाकार एवं बॉलीवुड के सिंगर अपनी-अपनी प्रस्तुति का प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी बक्सर जिला के डुमरांव अनुमंडल के एसडीएम कुमार पंकज द्वारा भी दिया गया है।बता दे की बक्सर का डुमरांव भारत रत्न शहनाई वादक बिस्मिल्लाह खां का जन्म स्थली है।जिनका पुस्तैनी मकान आज भी डुमरांव में मौजूद है।
ग्जलिस्ट नवेंदु भट्टाचार्य और अल्ताफ राजा पहुंचेंगे
इस महोत्सव के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में देश के सुविख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला के प्रदर्शन हेतु मौका दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव की सारी तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही है। कार्यक्रम के आरंभ में स्थानीय कलाकारों के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रस्तुति का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत के बाद नवेंदु भट्टाचार्य (गजल गायक), अल्ताफ राजा (बॉलीवुड गायक), बच्चा नसीम कौसर (कव्वाली) एवं मगध संगीत संस्थान (पटना) के द्वारा भी अपनी मनोरम प्रदर्शन की प्रस्तुति दी जाएगी। इस अवसर पर सभी जिलेवासी सादर आमंत्रित हैं।
डुमरांव अनुमण्डल के एसडीएम कुमार पंकज ने बताया की इस बार पुनः बिस्मिल्लाह खां महोत्सव बिहार सरकार और पर्यटन विभाग के दिशा निर्देश पर मनाया जा रहा है।21 फरवरी को इस महोत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है।इसके पहले ब्रह्मपुर में भी ब्रह्मपुर महोत्सव का सफल आयोजन हो चुका है।
Comments
Post a Comment