रघुनाथपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े,एक पक्ष के द्वारा की गई हवाई फायरिंग

बक्सर : जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में रविवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्ष सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष द्वारा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग किया गया। जिस देख गांव में भगदड़ मच गई। वही फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हथियार के साथ खोखा को बरामद कर लिया है। साथ ही दो पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछ ताछ कर रही है।



घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुनाथपुर गांव में विजय उपाध्याय व चन्द्रशेखर पाठक के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। विवादित जमीन पर विजय उपाध्याय के पक्ष के लोगों के द्वारा उक्त मकान पर कब्जा कर गृह निर्माण किया जा रहा था। इसे लेकर चंद्रशेखर पाठक ने कई बार डुमरांव एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग भी की थी। इसी दौरान रविवार की सुबह करीब दस बजे दूसरे पक्ष चंद्रशेखर पाठक द्वारा वहां पहुंच गृह निर्माण कार्य काे राेकने की बात कहने गए। तो विजय उपाध्याय के द्वारा हाथापाई किया जाने लगा। जिससे देखते हुवे चंद्रशेखर पाठक ने तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दिए। बता दे कि चंद्रशेखर पाठक अपने लाईसेंसी हथियार के साथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उसी हथियार से फायरिंग की गई है। वहीं चंद्रशेखर पाठक का कहना है कि अपनी सुरक्षा के लिहाज से हथियार लेकर गए थे उसी दाैरान विजय उपाध्याय के लाेगाें के द्वारा हथियार छिनने का प्रयास किया जाने लगा। घटना की सूचना मिलने पर माैके पर पहुंची ब्रह्मपुर थाना की पुलिस ने दाे लाेगाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।







Comments

Popular posts from this blog

36 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने पूछ-ताछ कर भेजा जेल...

अहिरौली मोड़ के समीप एक विवाहिता महिला ने फांसी के फंदे में लटक कर कि अपनी जीवनलीला समाप्त...

मोहनिया में स्कॉर्पियो कंटेनर के जोरदार टक्कर में भोजपुरी गायक छोटू पांडे समेत बक्सर के आठ लोगों की मौत...