भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में "गांव चलो अभियान" के तहत बूथ समिति की हुई बैठक..
बक्सर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष पिंकी पाठक के नेतृत्व में "गांव चलो अभियान" के तहत बक्सर लोकसभा के अंतर्गत डुमरांव विधान सभा के बूथ संख्या 53 पर बूथ समिति की बैठक महिलाओ के द्वारा किया गया।
जिसमे सैकड़ों महिलाओ ने जोश के साथ हिस्सा लिया । सभी महिलाओ को "सरल एप" डाउन लोड करवाया गया। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के साथ संपर्क किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति के मुहल्ले में जा कर लोगों से जनसंपर्क किया गया तथा पत्रक वितरण कर मोदी सरकार की योजनाओं को बताने का कार्य किया गया। डुमराव के बूथ संख्या 66 पर सेल्फी विथ लाभार्थी के साथ सेल्फी लेकर नमो एप पर डाउन लोड किया गया।इस कार्यकम में मुख्य रूप से अंजू शर्मा,मालती देवी,बृंदा देवी ,पिंकी देवी,रीना देवी,उमा देवी के साथ दर्जनों महिलाए उपस्थि रही।
Comments
Post a Comment