बक्सर में ठहराव की मंजूरी के बाद पहली बार बक्सर पहुंची टाटा बक्सर एक्सप्रेस,केंद्रीय मंत्री ने लाईट दिखा किया स्वागत,रात 10 :50 में पहुंची बक्सर,सुबह 3:30 में टाटा के लिए खुलेगी

बक्सर : पहली बार टाटा से बक्सर पहुंची टाटा एक्सप्रेस ट्रेन का बक्सर स्टेशन पर रुकने पर यात्रियों में काफी खुशी का माहौल है।बक्सर स्टेशन पर शुक्रवार की रात मौजूद बक्सर के सांसद सह केंद्रीय मंत्री ने  लाल लाइट दिखा ठहराव कराया है। जहां ट्रेन ठहरने के बाद भाजपा नेताओं ने जमकर नारेबाजी की है।अब  टाटा आरा एक्सप्रेस आरा के बजाय बक्सर से खुलेगी।टाटा आरा एक्सप्रेस सुबह के 08:15 में टाटा से खुलकर रात के 20:30 में आरा पहुंचेगी। आरा से यह ट्रेन 20:40 में खुलकर 22:50 में बक्सर पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन डाउन में सुबह के 03:30 में बक्सर से खुलकर 05:00 आरा होते हुए शाम 17:20 को टाटा पहुंचेगी।

ट्रेनों के एक्सटेंशन पर यत्रियों ने बक्सर सांसद अश्विनी चौबे और जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो दोनों को धन्यवाद दिया है। वहीं सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने रेलवे सेवा को मजबूती प्रदान करने और आधुनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए बक्सर वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा की ये बहुत बड़ा संदेश है।लौह नगरी में काम करने वाले विशेषकर बक्सर,भोजपुर ,शाहाबाद के अलावा,उत्तरप्रदेश के  बलिया ,गाजीपुर, मऊ ये तमाम क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में टाटा में काम करते है।जिसके दृष्टिकोण से पिछले 10 साल से मैं लगातार प्रयास के बाद यह अरमान आज पूरा हुआ है।ये बहुत खुशी की बात है की हमारे यात्री थे उनको बहुत असुविधा होती थी।पटना में उतरने के बाद उनको घंटो वहां इंतजार करना पड़ता था।अब ये ट्रेन डायरेक्ट उनको यहां लेकर आएगी।जिनको जाना होगा यहीं से बैठेंगे और सीधे टाटा चले जायेंगे।प्रधान मंत्री और रेल मंत्रालय के सहयोग से संभव हो पाया।










Comments

Popular posts from this blog

36 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने पूछ-ताछ कर भेजा जेल...

अहिरौली मोड़ के समीप एक विवाहिता महिला ने फांसी के फंदे में लटक कर कि अपनी जीवनलीला समाप्त...

मोहनिया में स्कॉर्पियो कंटेनर के जोरदार टक्कर में भोजपुरी गायक छोटू पांडे समेत बक्सर के आठ लोगों की मौत...