रामरेखा घाट पर लेज़र लाइट एंड साउंड का ट्रायल,श्रीराम की दिखाई गई गाथा,6 करोड़ की राशि से किया जा रहा तैयार,मंत्री प्रेम कुमार ने कहा बक्सर में बनेगा गेटवे ऑफ बिहार

बक्सर जिले के रामरेखा घाट पर सोमवार की रात लेजर लाईट एंड साउंड का ट्रायल किया गया। जिसको देखने के लिए बक्सर के रामरेखा घाट पर सैकड़ों की संख्या में।लोग मौजूद रहे।मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बिहार सरकार के  मंत्री डॉ प्रेम कुमार और विधान पार्षद जीवन कुमार मौजूद रहे। लेकर शो के माध्यम से राम चरित मानस पर आधारित भगवान राम की गथा को दिखाने प्रयास किया गया है। जिसके माध्यम से राम के द्वारा रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना के साथ बक्सर में  महर्षि विश्वामित्र से दोनो भाई शिक्षा दीक्षा लेते दिखाई दिए। इसके साथ ही बक्सर में सनातन संस्कृति समागम की झलकिया भी दिखाया गया है।हालंकि यह अभी ट्रायल था। इसके बाद इसे विश्वामित्र मंडपन में स्थापित कर लोगो के लिए खोल दिया जाएगा।


बता दे की बक्सर में वर्षो से उपेक्षित  लाईट एंड साउंड घर को फिर से जिर्णोदार का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ अन्य आकर्षक सुविधाओ से यह लैस होगा।जिसका 22 जनवरी को केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा भूमि पूजन के साथ ही शिल्यान्यास किया गया था।पर्यटन मंत्रालय ने लाइट एंड साउंड, लेजर शो आदि के लिए 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। अन्य खर्च सीएसआर से उपलब्ध कराया जाएगा।केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि यहाँ आधुनिक तरीके से लेजर शो के माध्यम से पर्यटक बक्सर को जान सकेंगे। यहां रामायण रिसर्च सेंटर भी बनाया जाएगा।वही डॉ प्रेम कुमार ने कहा की बक्सर गेटवे ऑफ बिहार है।इसलिए बक्सर की सीमा पर काशी विश्वनाथ की तरह महर्षि विश्वामित्र का भव्य गेट बनाया जायेगा।


सांसद अश्विनी चौबे ने कहा की मैं बहुत ही गर्वांवित है की हमारे सिद्धाश्रम की धरती बक्सर में जो यहां की प्राचीन गाथा  है।जो श्री राम की कर्मभूमि है उसको पूरे विश्व की पटल पर प्रतिवादित करने का प्रयास करूंगा।ये सोच 2009 में जब बक्सर से चुनाव लडने आया था तभी ये सोच हमारी रही थी। उन्होंने कहा की 22 जनवरी को जब अयोध्या में राम लाला का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा था।उस वक्त बक्सर के इस भूखंड पर  लाइट लेजर और साउंड का भारत सरकार के पर्यटन के प्रयास से 6 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की।जिस लेजर लाईट एंड साउंड का ट्रायल आज रामरेखा घाट पर देखा गया।यह जब विश्वामित्र मंडपम तैयार हो जायेगा तो उसमे इसको और बेहतरीन ढंग से स्थापित किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

36 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने पूछ-ताछ कर भेजा जेल...

अहिरौली मोड़ के समीप एक विवाहिता महिला ने फांसी के फंदे में लटक कर कि अपनी जीवनलीला समाप्त...

मोहनिया में स्कॉर्पियो कंटेनर के जोरदार टक्कर में भोजपुरी गायक छोटू पांडे समेत बक्सर के आठ लोगों की मौत...