मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल के द्वारा तीसरी बार सिमरी के डी.एस.एस.वी. कॉलेज में किया गया नि:शुल्क स्वस्थ शरीर का आयोजन, 850 मरीजों का किया गया जांच
बक्सर : मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल बक्सर के द्वारा हर घर स्वास्थ महाअभियान के द्वारा आज तीसरी बार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सिमरी के डी. एस. एस. वी. कॉलेज मे किया गया। इस शिवर के उद्घाटन बक्सर जिले के जाने माने डॉक्टर एडी उपाध्याय एवं आई सर्जन श्रुति उपाध्याय के द्वारा किया गया।
शिविर में आए चित्रकूट हॉस्पिटल से जो की बक्सर मे आपनी निजी मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल बस स्टैंड हनुमान नगर में हॉस्पिटल है नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रुति उपाध्याय ने कहा की ये मेरा तीसरा कैंप है और इस कैंप में अभी तक किए गए दो स्वास्थ शिवर का आज रिकॉड टूटा है। लोगो के बीच जागरूकता भी दिख रही है। जितना हो सके उन्होंने इस कैंप के माध्यम से और लोगो को जागरूक किया साथ ही साथ कहा की आंख संबंधित किसी प्रकार की समस्याएं अगर हो तो आप हमारे निजी मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल नया बस स्टैंड बक्सर क्लीनिक पर आ कर अभी इस कैंप के पर्चे निशुल्क चिकित्सा पूरे 15 दिनो ले सकते है और आपनी नेत्र की जांच करा सकते है। साथ ही सलाह भी ले सकते हैं। बता दे कि आज तीसरी बार स्वस्थ शिवर का आयोजन किया गया था। जिसमे आज करीब 300 से अधिक आंख के मरीज आए हुवे थे जिनका जांच कर उचित सलाह एवम दवा का भी वितरण किया गया और आंखों के प्रति लोगो को जागरूक भी किया गया।
वही हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए. डी. उपाध्याय ने कहा की इस कैंप के माध्यम से हम लोगों के बीच एक आपसी भाईचारा और स्वस्थ के प्रति जागरूक करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। क्योकि बढ़ते हार्ट और शुगर की समस्या को देखकर लोगो को अपने हार्ट और शुगर को कैसे स्वस्थ रखे और उचित सलाह के साथ - साथ तीसरी बार कैंप में हार्ट की जांच ईसीजी मशीन से लगभग 40 मरीजो की जांच की गई। जांच बिल्कुल फ्री में किया गया। 550 मरीजों की नॉर्मल जांच किया गया । साथ ही साथ उचित दवा का वितरण किया गया। उन्होंने इस कैंप के माध्यम से कहा की हम लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और गरीबों के लिए हॉस्पिटल पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
स्वस्थ शिवर में उपस्थित कल्याणी हर्बल ग्रुप के राजन कुमार तिवारी,एसके ओझा,चिंताहरण उपाध्याय,अभय दुबे,राकेश रंजन दुबे,ओमप्रकाश मिश्रा,नार्शिंग स्टाफ शनि कुमार,सागर कुमार,रवि सिंह,विष्णु मिश्रा,रूबी कुमारी एवम निकू कुमारी की भूमिका अहम रही और उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment