दहेज में बुलेट बाइक और भैंस के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज...

बक्सर : जिले में राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव में दहेज में बुलेट बाइक और भैंस के लिए विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने मामले में पति, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना पुलिस ने बताया राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव के राम अवतार की पुत्री शांति की शादी यूपी के सुहवल थाना क्षेत्र के अंहारीपुर गांव के कमलेश गुप्ता के पुत्र राजन गुप्ता के साथ 19 फरवरी 2022 को हुई थी। शादी के बाद विवाहिता को एक बच्चा भी हुआ था। वही बच्चा होने के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और मथुरही भैंस की मांग करने लगे थे। दहेज में बुलेट बाइक और भैंस नहीं मिलने पर  पर ससुराल वाले विवाहिता को हर रोज प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने 31 जनवरी 2024 को  मारपीट कर विवाहिता को देवल पुल के समीप छोड़ कर भग गए। विवाहिता किसी तरह से अपने मायके पहुँची साथ ही पूरी घटना अपने परिजनों को सुनाई। परिजन मामले में स्थानीय स्तर पर समझौता का काफी प्रयास किया। समझौता नहीं होनें पर विवाहिता ने पति समेत पांच लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई दिया।


इस बाबत जनकारी देते हुवे महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





Comments

Popular posts from this blog

36 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने पूछ-ताछ कर भेजा जेल...

अहिरौली मोड़ के समीप एक विवाहिता महिला ने फांसी के फंदे में लटक कर कि अपनी जीवनलीला समाप्त...

मोहनिया में स्कॉर्पियो कंटेनर के जोरदार टक्कर में भोजपुरी गायक छोटू पांडे समेत बक्सर के आठ लोगों की मौत...