खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला हुवा उपवास,नप ने घाटों का किया निरीक्षण,तैयारी हुई पूरी..
बक्सर : जिले में नहाय-खाय के साथ लोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ पूजा प्रारंभ हो गया है। आज शनिवार को व्रतियों के द्वारा खरना का प्रसाद बना कर ग्रहण किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद से ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। बता दे अहले सुबह से ही घरों मे साथ ही गंगा घाटों पर छठ मईया की पारंपरिक गीत गूंजने लगी। अहले सुबह से ही शहर के रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट, सती घाट, सिद्धनाथ घाट पर व्रतियों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना सुरु कर दी। गंगा घाट के किनारे वेदी बनाकर विधि-विधान के साथ पूजा की। उसके बाद पूरे दिन का उपवास रखने के बाद शाम को चूल्हे बना कर आम की लकड़ी की मदद से रोटी और गुड़ का खीर बनाया गया साथ उसी प्रसाद को प्रसाद ग्रहण किया गया। प्रसाद ग्रहण के साथ ही उनका निर्जला उपवास 36 घंटे के लिए सुरु हो गया। शनिवार को अस्ताचलगामी और सोमवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ पूजा का अनुष्ठान का समाप्त हो जाएगा। वही इस बारे में जानकारी देते विद्वान पंडित नमो नारायण पांडेय ने बताया कि चार दिवसीय इस अनुष्ठान में साफ-सफाई और शुद्ध्ता का विशेष ध्यान रखना होता है। साथ ही उन्होंने कहा चैती छठ पूजा महापर्व का पुराणों में ऐतिहासिक महत्व दिया गया है। इस पर्व को प्राकृति का पर्व बोला जाता है।
अस्ताचलगामी सूर्य को 5 बज कर 10 मिनट पर पड़ेगा अर्ध्य:
पंडित नमो नारायण पांडेय ने बताया कि रविवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या 5 बज कर 10 मिनट से लेकर 6 बज कर 19 मिनट तक अर्ध्य अर्पित किए जाने का समय है। वहीं सोमवार को सुबह में 5 बज कर 29 मिनट से लेकर 5 बज कर 56 मिनट तक उदयीमान भगवान भास्कर को छठ व्रती अर्घ्य अर्पित कर समय शुभ है।
नगर परिषद ईओ ने गंगा घाटों का लिया जायजा:
चैती छठ पूजा को लेकर नगर परिषद के ईओ अमित कुमार ने बक्सर के रामरेखा घाट समेत अन्य चिन्हित गंगा घाटों का जायजा लिए। छठ पूजा में व्रतियों व उनके परिजनों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसके देखते हुवे उन्होंने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मियों को विशेष तौर पर आवश्यक निर्देश दिए। घाट पर पहुंचने वालो पथों की साफ-सफाई, रौशनी का प्रबंध के साथ अन्य तरह की सुविधाओं को ससमय बहाल कराय जाने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाट पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है। मौके पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर मृत्युंजय कुमार, सहायक कर दरोगा नरसिंह चौबे, मुख्य सफाई निरीक्षण आशुतोष कुमार सिंह के साथ साथ नवीन पांडेय समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment