विपक्ष आज भ्रष्टाचार का पौधा लगाता है और मोदी जी राष्ट्रवाद का पौधा लगातें है : मिथलेश तिवारी..

बक्सर : एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव तथा बक्सर लोकसभा के प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने डुमरांव विधानसभा के डुमरांव ग्रामीण मंडल में व्यवहार न्यायालय डुमरांव, रामपुर रामसर मठिया,सोवां गढदेवी स्थान,अरिआंव,महावीर चबुतरा,लाखनडिहरा,छतनवार ग्राम कचहरी शिव मंदिर पर जा कर  जनसंपर्क किए साथ ही आशिर्वाद लेने का भी काम किया।

एनडीए प्रत्याशी के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह जगह पर ग्रामीणों द्वारा ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मिथलेश तिवारी ने हर एक मतदाता से व्यक्तिगत मिल कर लोगो से हाल चाल जाना। उक्त चौपाल कार्यक्रम के सम्बोधन में मिथलेश तिवारी ने कहा कि आज मोदी जी की देश भर में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाऐ गांव और लोगों में देखनें को मिल रही है। हर गांव के हर घर में किसी ना किसी तरह से मोदी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभार्थी दिखाई पड़ रहा है। उसी तरह देश के बाहर हर देश में मोदी जी का प्रतिबिम्ब किसी ना किसी रूप में दिखाई दे रहा है।

आज सारी दुनिया मोदी जी को लोहा मान रही है। भारत का यह प्रधानमंत्री पुरी दुनिया में एक ग्लोबल लीडर के रुप में दिखलाई पड़ रहें हैं। कहने का मतलब है कि देश ही नही देश के बाहर भी भारतीय प्रधानमंत्री के विकास का जलवा बिखेरेंगे लगा है।

मिथलेश तिवारी ने कहा कि यह 2024 का चुनाव भ्रष्टाचार बनाम राष्ट्रवाद का है।विपक्ष आज भ्रष्टाचार का पौधा लगाता है और मोदी जी राष्ट्रवाद का पौधा लगातें है। बक्सर एक ऐतिहासिक, धार्मिक जगह है तो मोदी जी कुछ सोंच कर ही यहां के प्रतिनिधित्व करने के लिए मिथलेश को भेजा है। इसलिए हमें विश्वास है कि आप सब इस मिथलेश को आशीर्वाद देने का काम करेंगे ताकि मोदी जी को सम्बल प्रदान किया जा सके। इसी आशा और विश्वास के साथ बड़े को प्रणाम और छोटे को बहुत बहुत प्यार और आशीर्वाद। इसके बाद उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने फिर एक मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद किया।

उक्त मौके पर विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा,अखिलेश सिंह जिलाध्यक्ष लोजपा,दिनेश सिंह,लाला सिंह जदयू,राजीव पाठक मंडल अध्यक्ष डुमरांव ग्रामीण,शीला त्रिवेदी,धनंजय राय,अमित पांडेय,धनजी पाण्डेय, रामाश्रय राम,भरत प्रधान तथा एनडीए गठबंधन के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


   

Comments

Popular posts from this blog

36 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने पूछ-ताछ कर भेजा जेल...

अहिरौली मोड़ के समीप एक विवाहिता महिला ने फांसी के फंदे में लटक कर कि अपनी जीवनलीला समाप्त...

मोहनिया में स्कॉर्पियो कंटेनर के जोरदार टक्कर में भोजपुरी गायक छोटू पांडे समेत बक्सर के आठ लोगों की मौत...