भाजपा के मिथलेश तिवारी ने राजद के सुधाकर सिंह को कहा राजकुमार,कहा देश राज कुमारो से परेशान है,सुधाकर सिंह ने कहा भाजपा मानसिक दिवालियापन से गुजर रही है..
बक्सर में लोक सभा का चुनाव सातवे चरण में है।जिसको लेकर इंडी एलायंस से समर्थित राजद प्रत्यासी सुधाकर सिंह तो वही एनडीए समर्थित भाजपा के नेता मिथलेश तिवारी अपना नामांकन का पर्चा दाखिल कर क्षेत्र में जन संपर्क अभियान को तेज कर दिया है।इसके साथ ही एक दूसरे पर हमलावर भी दिख रहे है। जन संपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्यासी मिथलेश तिवारी ने सुधाकर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा की देश राजकुमारों से परेशान है एक राजकुमार है राहुल गांधी ,एक राजकुमार है बिहार में तेजस्वी यादव,और एक राजकुमार बक्सर से खड़े है इनसे लोग परेशान है।इस बार जनता देश के राजकुमार को धूल चटाएगी और गरीबों के बेटो को आगे लगेगी।मेरे पिता जी भी कभी राजा नही रहे है मैं भी एक गरीब की झोपड़ी से निकला हुआ हूं।
जो काम 50 साल में नहीं हुआ वह पांच साल में होगा
वही मिथलेश तिवारी ने आगे कहा की जो काम 50 सालो में नही हुआ वह पांच साल में होगा।बक्सर का विकास अयोध्या और काशी के तर्ज पर होगा।हालंकि बता दे की बक्सर लोक सभा सीट पर लगातार 25 वर्षो से भाजपा का कब्जा रहा है।तीन बार लालमुनि चौबे तो वही दो बार लगातार अश्विनी चौबे कब्जा जमाए हुए है।अब एक बार फिर भाजपा के नेता बक्सर वासियों से मोदी और बक्सर के विकास के नाम पर वोट मगना प्रारंभ कर दिए है।अब देखन है की जनता का कितना विश्वास जीत पाते है।
वही जब सुधाकर सिंह से बात किया गया तो उन्होंने कहा की
भारतीय जनता पार्टी की यह दिवालियापन है। 10 साल तक शासन करने के बाद विफल रहे है।उनके पास अब कोई मुद्दे भी नही रहे है।उन्होंने कहा की हमारी लड़ाई किसी से नहीं है।हम जनता के बीच में सामाजिक आर्थिक न्याय और किसानो की दुगनी आमदनी और बक्सर की विकास लड़ाई के मुद्दे है।इस बार बक्सर में ढाई लाख वोट से जीत रहे है।बता दे की जैसे जैसे अंतिम चरण का चुनाव नजदीक आ रहा है।प्रत्याशियों की जुबानी जंग भी तेज हो गई है।
Comments
Post a Comment