मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट पर गंगा नदी में डूबा किशोर,मछली पकड़ने के दौरान हादसा,अचानक नाव से पानी में गिरा,तलाश जारी
बक्सर के चौसा महादेवा घाट पर गंगा नदी में एक किशोर की डूबने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। रविवार की शाम घर से मछली पकड़ने के लिए नाव से निकला था। स्थानीय नाविक और गोताखोर लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे है।
सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस और चौसा सीईओ के कर्मचारी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाज सेवी लगातार प्रशासन से संपर्क कर गोताखोर और महाजाल की मांग कर रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार किशोर चौसा नगर पंचायत के मल्लाह टोली निवासी बबन चौधरी का 16 साल का बेटा अमित कुमार है। वह किसी मुहल्ला के युवक के साथ नौके पर मछली पकड़ने चला गया। महादेवा घाट के सामने जाल से मछली पकड़ रहे थे। जाल डालते समय वह असंतुलित हो गया।
मृतक के परिजनों में मचा कोहराम
वह नौके से अचानक गिर पड़ा। इससे वह गंगा में डूब गया। शाम 7 बजे महादेवा घाट पर पहुंच किशोर को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना की सूचना स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रिजवान खान ने चौसा सीओ व मुफस्सिल पुलिस को दी है। अमित तीन भाइयों में बड़ा बेटा था। घटना की सूचना परिजनों को हुई, तो घर मे कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर महादेवा घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को घाट पर भेजा गया है। इस संबंध में चौसा सीओ आरती कुमारी ने बताया कि सूचना पर कर्मचारी को भेजा गया है। साथ ही उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।





Comments
Post a Comment