महापंचायत में बोले राकेश टिकैत बिहार सरकार हमको कर्मनाशा नदी पार करने पर मजबूर ना करे,आ गए तो वापस नहीं जाएंगे,नीतीश कुमार की सरकार को डेढ़ इंजन की सरकार बताया..

 

बक्सर के होमगार्ड ग्राउंड में किसानो का महापंचायत का आयोजन किया गया। जहां भारतीय किसान यूनियन से मौजूद राकेश टिकैत ने बिहार में एक और आंदोलन करने की चेतावनी बिहार सरकार को दिया है।कहा की बिहार सरकार हमको कर्मनाशा नदी को पार करने पर मजबूर न करे अगर पूरी तैयारी के साथ इधर आ गए तो फिर वापस नहीं जायेंगे।इसलिए बिहार सरकार गिरफ्तार किसानो को जल्द से जल्द रिहा कराए,मांग पर चुनाव बाद बैठकर बात कर लिया जाएगा।अगर रिहा नही करती है तो जब आचार संहिता में किसानो के घरों में घुंस कर लाठी चल सकता है तो किसानो का आंदोलन भी हो सकता है। इसके लिए हमने जगह भी देख लिया है।


किसानो की टूटे सामान ही नीतीश कुमार की खोदेगी कब्र 

बक्सर में किसान  महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा की बिहार सरकार किसानो के जो समान तोड़वाया है।उसको ठीक करा दे।नही तो पूरे बिहार में किसानो के घरों में जो सामने तोडी गई है।उसको पूरे बिहार में यात्रा निकाला जाएगा इसी चुनाव में और यही टूटे हुए समान नीतीश कुमार की कब्र खोदेगी।आगे कहा की सरकार को अगर अपना सत्यानाश कराना हो तो इनको जेल में से नही छोड़ना,जो जो किसान जेल में है उनके गेंहू काटने को जरूरत नहीं है आग लगा दो जल जायेंगे।उनके लिए गेंहू की व्यवस्था हम कर लेंगे।इसके साथ है किसानो को साहस देते हुए कहा की डरो मत  संघर्ष करना होगा।आजादी के लड़ाई में लोग फांसी पर झूल गए थे यहां तो सिर्फ डंडे चले है।गोलियां तो नही चली लखीमपुर खीरी की तरह रौंद के तो मारा नही गया।इसलिए गांव छोड़ कर भागो मत अगर भगाना है तो अपनी जमीन देदो नही तो लाठी खाकर अपनी जमीन पर हल चलाओ।


पहले बनारपूर पीड़ित किसान से मिले उसके बाद महापंचायत में पहुंचे

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत बुधवार की दोपहर कैमूर के रास्ते बक्सर जिला में प्रवेश किए।जो अपने साथ मौजूद किसान नेताओं के साथ बनारपुर गांव में हर उस घर में गए जिनके घरों में पुलिस घुंस कर उनके गेट,दरवाजे,बाइक, कार इलेक्ट्रिक समान को तोड़ नुकसान पहुंचाया गया।पीड़ित किसानो  से कहा डरने की जरूरत नही है।बहुत जल्द एक मोर्चा यहां बैठेगा। किसानो ने कहा की 20 मार्च के घटना के बाद रोज गांव में पुलिस एसडीओ और डीएसपी लेकर पहुंच घर के महिला,और बच्चो धमकाने के साथ समान को तोड़ते है।जिसका किसानो द्वारा सीसीटीवी फुटेज 9 अप्रैल का कोचाढी गांव का दिखाया गया।जिसमे एसडीओ,डीएसपी के साथ चौसा के सीओ और बीडीओ भीं दिखाई दे रहे है।


किसान महापंचायत को स्थानीय और राज्य स्तरीय किसान नेताओं के अलावा, माननीय राकेश टिकैत,बलदेव सिंह निहालगढ़,जोगेंद्र सिंह उग्राहां,बलवीर सिंह राजेबाल,सत्यवान और डॉ सुनीलम, अवधेश कुमार,ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा,के डी सिंह,राम कैलाश सिंह,शशिकांत,राजेंद्र यादव आदि किसान नेता महापंचायत को संबोधित किया।


Comments

Popular posts from this blog

36 बोतल विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,पुलिस ने पूछ-ताछ कर भेजा जेल...

ट्रेन से शराब की तस्करी कर रहे चार शराब तस्कर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

मुरारपुर गांव में नहर के समीप आम के पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटकता हुआ पुलिस ने किया बरामद..